घड़ी की देखरेख
चमड़े के पट्टे
गैर जल-रोधी पट्टों को पानी में नहीं डुबोना चाहिए। जल-रोधी पट्टे पानी का प्रतिरोध कर सकते हैं, पर वे पानी के लिए अभेद्य नहीं हैं। इसलिए उन्हें लंबे समय के लिए पानी में नहीं रहने देना चाहिए।
रबड़ / मृदु प्लास्टिक के पट्टे
पट्टा बहुत लंबा है? तेज धार वाली कैंची से पट्टे के लंबे छोर से अनावश्यक भाग को काटकर पट्टे को छोटा कर लें।
पट्टे पर गैस या रसायन (उदा: सुगंध के स्प्रे, डिटर्जेंट, कीटनाशक, आदि) नहीं लगने दें। डाई, पेंट और तैलीय पदार्थों के दाग दूर करना मुश्किल होता है। पट्टे जिस सामग्री से बने होते हैं, उनकी रचना के कारण लंबे समय तक उपयोग से पट्टे सख्त अथवा बेरंग हो सकते हैं।
जल-प्रतिरोधी
GUESS? से चिह्नित घड़ियां जल-प्रतिरोधी या GUESS? Steel 3एटीएम से लेकर 10 एटीएम तक जल-प्रतिरोधी होती हैं, बशर्ते कि लेन्स, बटन, क्राउन, केस, केसबैक और गैस्केट अक्षुण्ण रहें। जब घड़ी गीली हो अथवा पानी के नीचे हो, तो क्राउन या बटनों को मत चलाएं।
जिन घड़ियों में जल-प्रतिरोधी निशान नहीं हो, वे छलकाव रोधी हैं और तैरने के समय पहनने के लिए उपयुक्त नहीं हैं।
खारा पानी लगने पर घड़ी को मीठे पानी से अच्छी तरह धोएं। हमेशा घड़ी को पोंछकर सुखाएं।
देखरेख और सुरक्षा के उपाय
जल-प्रतिरोधन हमेशा के लिए नहीं बना रहता। समय बीतने के साथ गैस्केट और केस घिस-घिसा सकते हैं, जिससे घड़ियों की जल-प्रतिरोधी क्षमता कम हो जाती है।
*केवल अमरीकी घड़ियों में। आपकी विशिष्ट घड़ी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय निर्देश मार्गदर्शिका देखें