ब्लॉग के बारे में:

GUESS Acess में आपका स्वागत है, यह विश्व भर के फैशन में निपुण योगदानकर्ताओं द्वारा तैयार किया गया एक ब्लॉग है। जो ट्रेंड हम देखते हैं, जो शैलियाँ हमें पसंद आती हैं, और जिन मुकामों की हम सैर कर आते हैं, उन सबके बारे में हम लिखते हैं।

हमसे संपर्क करें:

बिना संकोच किए अपनी टिप्पणियाँ जोड़ें या प्रश्न पूछें, या सिर्फ हैलो ही कह जाएँ। हम आपकी टिप्पणियों और विचारों का स्वागत करते हैं।

संपर्क

03
Feb 2012

जीवन को गुलाबी बनाता रोज़ गोल्ड

Rose Gold

यह बात सिद्ध हो चुकी है: मेरी रोज़ गोल्ड GUESS घड़ी हर चीज़ के साथ लाजवाब लगती है।

मैंने इसे पहना है छुट्टियों की हर पर्टी में, यहाँ तक कि जिम में भी, डेनिम कट-ऑफ और टी-शर्ट के साथ और केवल पैन्ट-सूट की अतिरिक्त सजावट के साथ।
 129

किंतु जब तक मैंने अपने इस साहसी चेहरेवाले घड़ियाल को ज़ोरदार ताँबे के रंग की सिलवटदार मिनी स्कर्ट और बाँह भर के जेवरों के साथ नहीं मिलाया, मुझे इसकी बहुआयामिता का पूरा अंदाज़ नहीं हुआ।

128

घड़ी का चमकदार गुलाबी-सुनहरा रूप ताँबे के रंग की मेरी स्कर्ट, सोने के पीले हार, हेडबैंड और कान के छल्लों, चाँदी के हार और जूते के आकार के कर्णफूलों, और काँसे के कंगन के साथ खूब जमता है, और इस तरह इस धारणा को पूरी तरह ध्वंस कर देता है कि धातुओं को मिलना बुरी बात होती है।

दर असल बहुत सा धात्विक सामान शामिल करना किसी भी लुक में गहराई लाने का सबसे तेज़ तरीका होता है, और रोज़ गोल्ड की ऊष्मा एक ऐसा रोमैंटिक स्पर्श देती है कि पूछना ही क्या।

और चूँकि महिलाओं की यह मारक घड़ी धात्विक सामानों के जखीरे के अलावा अपने आपमें भी खूब फबती है, यह मुझे हर घड़ी दैदीप्यमान रखती है।

लेखक: Kimmy Davis

फोटोग्राफी: Kimmy Davis