GUESS Acess में आपका स्वागत है, यह विश्व भर के फैशन में निपुण योगदानकर्ताओं द्वारा तैयार किया गया एक ब्लॉग है। जो ट्रेंड हम देखते हैं, जो शैलियाँ हमें पसंद आती हैं, और जिन मुकामों की हम सैर कर आते हैं, उन सबके बारे में हम लिखते हैं।
बिना संकोच किए अपनी टिप्पणियाँ जोड़ें या प्रश्न पूछें, या सिर्फ हैलो ही कह जाएँ। हम आपकी टिप्पणियों और विचारों का स्वागत करते हैं।
चमकीले रंग निश्चय ही ज़ोरदार तरीके से व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति करते हैं, लेकिन जब संदेह हो तो बुनियादी रंगों की ओर लौट जाएँ। श्वेत-श्याम जब साथ-साथ या अलग-अलग आते हैं, तो वे न केवल पारंपरिक लगते हैं, बल्कि कालातीत भी
दफ्तर में कोई खास दिन हो, कोई पार्टी हो, या निकट आता कोई डिनर का डेट हो, आड़े वक्तों में आपको बचानेवाली विश्वसनीय लिबास क्या है? सही कहा न, अलमारी के दरवाज़े खोलते ही शुरू हो जाता है कसौटी का पल: क्या वह छोटा काला ड्रेस चुनूँ या वह सुंदर सफेद ड्रेस। पर यह झगड़ा ही क्यों, जब आप इन दोनों ही रंगों को मिला सकती हैं? ऐसा वस्त्र चुनिए जो इन दोनों ही बुनियादी रंगों को मिलाता हो, चाहे वह साहसी श्वेत-श्याम धारियाँ हों, महिलाओं के लिए उचित पोल्का बिंदु, या ट्रेंडी गरेबान।
इसको लेकर खूब मज़े कीजिए और इसके साथ पहनिए कोई भी उचित उपसाधन, जैसे चमकदार हल्के-फुल्के जेवर, या अपने अंदरूनी Audrey Hepburn के साथ मोतियों का हार, या पैटर्न वाला रंगीन स्कार्फ।
शहर में रात की अनौपचारिक पार्टी है? कोई चिंता नहीं। श्वेत-श्याम किनारोंवाला ब्लेज़र जैकट पहन लीजिए। इस अनायास अंदाज़ में परंपरा और अधुनिकता घुल-मिल जाती हैं। मारक हील्स भी चढ़ा लीजिए और आप हो गईं तैयार कलेजे तोड़ने के लिए, अवसर चाहे जो हो।
हर मौसम के लिए ठीक यह रंग-विन्यास साल भर उपयोग में आता रह सकता है, इसलिए इस ट्रेंड में थोड़ा निवेश कीजिए, यह पैसा वसूल होगा।
लेखक: Ashley Auger
फोटोग्राफी: Annika M.