चमक-दमक का मौसम

चमक-दमक का मौसम

A Season of Sparkle

एक-रंगता की पराकांष्ठा के रूप में काला रंग कभी भी विफल नहीं होता है। चाहे आप इसे चालू रीति से सड़कों पर पहनें या शाही शान से महलों में, फैशन की हर आयाम के साथ चल निकलनेवाला रंग है यह। इस मौसम, संपूर्ण चमक-धमक वाले नाटकीय संग्रह के साथ GUESS Watches अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे निकल गया है। इन चकाचौंध कर देनेवाले नए अंदाज़ों में हर बाला अत्यंत मोहक लगेगी।

इस संग्रह में जगमगा रहे हैं कुछ भव्य नए स्टाइल। एक खिलंदड़े, फैशनपरस्त स्टाइल में चमकीले काले स्फटिकों का बेज़ेल है जो खेलों से प्रेरित तीन उप डायलों को रेखांकित करता है—ये डायल दर्शाते हैं, दिन, तिथि और 24-घंटे का समय। यह हर चुलबुली GUESS बाला के लिए जीत दिलानेवाला उपसाधन है।

और इस जगमगाते संग्रह के अंतिम शॉस्टोपर में एक डायल है जिसे पूरा-पूरा चमकीला बनाया गया है, जिससे उसका काला कंगन बिलकुल जीवंत हो उठा है। इसका डायल न केवल झिलमिलाता है, बल्कि काले स्फटिकों की एक पंक्ति उसके किनारे पर बड़े ही मोहक रीति से बैठाई गई है, जिससे इसके अंदाज़ में चार चाँद लग गए हैं और जीत हासिल करने का इरादा रखनेवाली हर बाला इसे पाने के लिए लालायित हो उठती है।