कौन दुनिया को गुलाबी चश्मों से नहीं देखना चाहेगा? यानी रोज़ गोल्ड।
रोज़ गोल्ड इस मसौम का प्रधान टोन है। सेक्सी, ताज़ा और धात्विक, लालिमा (ब्लश) और सुनहरे रंगों का यह ध्यानपूर्वक रचा गया सामंजस्य पुरुषों और स्त्रियों दोने के लिए रात और दिन के संक्रमण को बेहतरीन तरीके से संभालता है। हर एक रोज़-गोल्ड उपसाधन बिलकुल बेहोश कर देने की ताकत रखता है। रजत और सुनहरे दोनों को ही पूर्णता प्रदान करनेवाला यह अंदाज़ कभी भी आपके विकल्पों को सीमित नहीं करेगा, यदि आप रोज़-गोल्ड के उपसाधन पसंद करें। यह उष्ण रंग शहरी रात के लिए शृंगार को भी आसान बना देता है और यदि आप सागर-तट में दिन का कुछ समय बिताना चाहें, तो वह भी कोई मुश्किल बात नहीं रह जाती। कौन नहीं चाहेगा ऐसा उपसाधन जो हर चीज़ के साथ चल जाता हो?
चाहे आप ग्लैमरपूर्ण शैली पसंद करें सभी चकाचौंधों के साथ, या कालजयी बड़े डायल वाली घड़ियाँ, समय आ गया है कि आप महान रोज़-गोल्ड उपसाधनों से अपनी कलाई को सजाएँ।
इस मौसम GUESS Watches के साथ अपनाइए (रोज़) गोल्ड।