GUESSWATCHES.COM में हम आपकी निजता की रक्षा करने के प्रति समर्पित हैं। हम दृढ़ता से मानते हैं कि इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा और निजता इंटरनेट की निरंतर सफलता के लिए आवश्यक हैं। इसके समर्थन में, हम आपके द्वारा दी गई निजी जानकारी का उपयोग मात्र आपके अनुभव को अधिक मनोरंजक बनाने के लिए नीचे बताए गए निबंधनों के अनुसार करते हैं।
बच्चों (13 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति) से संबंधित नीति। GUESSWATCHES.COM ओनलाइन परिवेश में बच्चों की सुरक्षा की रक्षा करने के प्रति समर्पित है।
GUESSWATCHES.COM में हम आपकी निजता की रक्षा करने के प्रति समर्पित हैं। हम दृढ़ता से मानते हैं कि इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा और निजता इंटरनेट की निरंतर सफलता के लिए आवश्यक हैं। इसके समर्थन में हम आपके द्वारा दी गई निजी जानकारी का उपयोग मात्र आपके अनुभव को अधिक मनोरंजक बनाने के लिए नीचे बताए गए निबंधनों के अनुसार करते हैं।
बच्चों (13 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति) से संबंधित नीति। GUESSWATCHES.COM ओनलाइन परिवेश में बच्चों की सुरक्षा की रक्षा करने के प्रति समर्पित है। बच्चों की निजता के रक्षण से संबंधित अधिनियम, 1988 का अनुपालन करते हुए GUESSWATCHES.COM कभी भी जानबूझकर 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की निजी जानकारी का उपयोग उनके माता-पिता की अनुमति के बिना नहीं करेगा। यदि GUESSWATCHES.COM को वास्तविक जानकारी मिले कि कोई सब्स्क्राइबर 13 साल से कम उम्र का है, तो GUESSWATCHES.COM अपनी फाइलों से इस सब्स्क्राइबर से संबंधित सभी निजी सूचनाओं को मिटा देगा।
जो सूचनाएं हम एकत्र करते हैं
पंजीकरण और निजीकरण के दौरान प्राप्त सभी सूचनाओं का उपयोग हम निजीकृत सामग्री और सेवाएं पेश करने के लिए करते हैं। आपके द्वारा उपलब्ध कराई गई खाता संबंधी किसी भी जानकारी का उपयोग केवल व्यावसायिक लेन-देन पूरा करने केल लिए अथवा किसी विशिष्ट लेन-देन के बारे में आपसे संपर्क करने के लिए किया जाएगा। GUESSWATCHES.COM इस जानकारी का उपयोग संचयी रिपोर्ट निर्मित करने के लिए भी कर सकता है, जो हमें यह पता लगाने में मदद करती है कि हम किस तरह प्रयोक्ताओं के अनुभव को सुधार सकते हैं। यह डेटा अज्ञात होती है और उसमें ऐसी कोई जानकारी नहीं रहती जिससे किसी को व्यक्तिगत रूप से पहचाना जा सके। GUESSWATCHES.COM आपकी अनुमति के बिना आपकी प्रयोक्ता जानकारी को किसी बाहरी संगठन को नहीं देगा। किंतु GUESSWATCHES.COM सरकार को और/या किसी अन्य पक्ष को प्रयोक्ता जानकारी तब उपलब्ध करा सकता है जब हमें यह मानने के लिए कारण हो कि ऐसी जानकारी GUESSWATCHES.COM को नुक्सान से बचाने, या ऐसे किसी को पहचानने या उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिए आवश्यक हो जो हमारी शर्तों और निबंधनों का उल्लंघन कर रहा है या ऐसे किसी व्यक्ति को इससे होनेवाले नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक है, और जब यह कानून अथवा कानूनी प्रक्रियाओं के लिए जरूरी है।
पंजीकरण या निजीकरण के समय अपना ईमेल, सेल फोननंबर और/या टेलिफोन नंबर देकर आप सहमत होते हैं कि आपको Guess, Inc. से विपणन सामग्री (जिसमें ईमेल, सेल फोन टेक्स्ट मेसेजिंग, और/या वाणी संदेश) मिले, जो आपको नए उत्पादों, सेल, प्रोमोशन, स्पर्धा और विशेषताओं की सूचना देती है। आपके सेल फोन के कॉलिन प्लान के अनुसार, आपको टेक्स्ट मेसेज प्राप्त करने के लिए शुल्क अदा करना पड़ सकता है, जो केवल आप अदा करेंगे। हम अपनी साइट से या हमारे प्रायोजकों से विशेष प्रोमोशन भी पेश कर सकते हैं। यदि आप ऐसे संदेश नहीं प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप किसी भी समय customerservice@GUESSWATCHES.COM से संपर्क कर सकते हैं। हम अपने ग्राहकों से संप्रेषण करने और कुछ प्रोमोशन चलाने के लिए अन्य पक्षीय सेवा प्रदाताओं का भी उपयोग करते हैं। लेकिन हम इनमें से किसी भी सेवा प्रदाता को आपकी सूचनाओं का अन्य उपयोग करने की इजाजत नहीं देते हैं।
GUESSWATCHES.COM कुछ सरल तकनीकी विधियों से भी प्रयोक्ता जानकारी प्राप्त करते हैं। यह पता लगाने के लिए कि आप हमारी साइट के किन-किन भागों में सर्वाधिक जाते हैं, हम डेटा-ट्रेकिंग सोफ्टवेयर का उपयोग कर सकते हैं। यह हमें वह जानकारी और फीचर आपको प्रस्तुत करने में मदद करता है जिनमें आपको सर्वाधिक रुचि है।
हम आपके आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पते का उपयोग हमारे सर्वर की समस्याओं का निदान करने के लिए और हमारी वेब साइट का संचालन करने के लिए कर सकते हैं। आपके आईपी पते का उपयोग आपको और आपके शॉपिंग कार्ट को पहचानने और विस्तृत जनसांख्यिकीय जानकारी एकत्र करने के लिए किया जाता है।
हमारी साइट आपके शॉपिंग कार्ट का हिसाब रखने के लिए कुकियों का उपयोग करती है। हम आपकी रुचि के अनुसार विषयवस्तु पेश करने और आपके पासवर्ड को सहेजने के लिए, ताकि आपको हर बार साइट में पधारने पर उसे दर्ज न करना पड़े, कुकियों का उपयोग करते हैं।
सुरक्षा
आपके ऑर्डर से संबंधित सूचनाओं के लिए सुरक्षित परिवेश पेश करना हमारी प्राथमिकता है। GUESS आपके ओनलाइन लेन-देन की सुरक्षा का ख्याल रखता है, जिसके लिए वह सेक्योर सोकेट्स लेयर (एसएसएल) प्रोद्योगिकी का लाभ उठाता है। GUESS ओनलाइन स्टोर इक्वीफैक्स द्वारा दिए गए डिजिटल प्रमाणपत्रों का उपयोग करता है जो एसएसएल के लिए आवश्यक है, यह कूटलेखन के लिए उद्योग का मानक है। एसएसएल प्रोद्योगिकी डेटा को कूटलेखित करता है, जिससे केवल GUESS आपकी जानकारी को डीकोड कर सकता है और यह इंटरनेट पर लेन-देन करने के लिए एक सुरक्षित परिवेश निर्मित करता है। आपको और भी अधिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए, हम सुझाते हैं कि जब हमारी साइट में आपका काम पूरा हो जाए, तो आप अपने खाते को साइन ऑफ करें और अपने ब्राउसर की खिड़की को बंद कर दें, विशेषकर तब जब आप ऐसे कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हों जिसे और लोग भी इस्तेमाल करते हैं।
हमसे संपर्क करें
यदि इस निजता वक्तव्य के बारे में, इस साइट की प्रथाओं के बारे में, या GUESSWATCHES.COM के साथ आपके लेन-देनों के बारे में आपके कोई प्रश्न हों, तो हमसे संपर्क करें:
Customer Service
GUESSWATCHES.COM
145 Woodward Avenue
Norwalk, CT 06854
1-800-2GUESS5