शर्तें और निबंधन

GUESSWATCHES.COM में आपका स्वागत है। कृपया इस साइट से उत्पाद खरीदने से संबंधित और इस साइट के उपयोग को नियंत्रित करनेवाले मूलभूत नियमों (सम्मिलित रूप से, “अनुबंध”) की समीक्षा कर लें।
 
इस साइट का उपयोग करने का अर्थ है कि आप इन शर्तों और निबंधनों को स्वीकार करते हैं।
 
GUESSWATCHES.COM इस इंटरनेट साइट में दी गई जानकारी में, या इसमें दी गई सेवाओं के वर्णन में कभी भी बिना पूर्व सूचना के परिवर्तन कर सकता है। GUESSWATCHES.COM समय-समय पर आपके द्वारा इस इंटरनेट साइट के उपयोग को नियंत्रित करनेवाले नियमों को बदल सकता है।
GUESSWATCHES.COM में आपका स्वागत है। कृपया इस साइट से उत्पाद खरीदने से संबंधित और इस साइट के उपयोग को नियंत्रित करनेवाले मूलभूत नियमों (सम्मिलित रूप से, “अनुबंध”) की समीक्षा कर लें।
 
इस साइट का उपयोग करने का अर्थ है कि आप इन शर्तों और निबंधनों को स्वीकार करते हैं।
 
GUESSWATCHES.COM इस इंटरनेट साइट में दी गई जानकारी में, या इसमें दी गई सेवाओं के वर्णन में कभी भी बिना पूर्व सूचना के परिवर्तन कर सकता है। GUESSWATCHES.COM समय-समय पर आपके द्वारा इस इंटरनेट साइट के उपयोग को नियंत्रित करनेवाले नियमों को बदल सकता है। ऐसे परिवर्तनों के बाद आपके द्वारा इस इंटरनेट साइट का उपयोग करने का अर्थ है कि आप बदले हुए नियमों से सहमत हैं और उनसे बंधना आप स्वीकार करते हैं। GUESSWATCHES.COM समय-समय पर इस साइट के कुछ अंशों को बदल सकता है, दूसरी जगह ले जा सकता है, या हटा सकता है।
 
उपयोग प्रतिबंध
 
सभी व्यापार-चिह्न, सेवा चिह्न और व्यापार नाम, जिनमें बिना सीमा के “GUESS” और “GUESS” अकेले अथवा उलटे त्रिकोण वाले डिजाइन के साथ, GUESS, इंक. की संपत्ति हैं। “GUESS”. GUESSWATCHES.COM की पूर्व-प्राप्त, लिखित अनुमति के बिना इनका उपयोग नहीं होना चाहिए, सिवाए GUESSWATCHES.COM के उत्पादों और सेवाओं की पहचान करने के। इस साइट में वर्णित और/या प्रदर्शित उत्पाद, लोगो, डिजाइन, विज्ञापन और छवियां GUESSWATCHES.COM या अन्य तृतीय पक्षों की बौद्धिक संपत्ति हो सकती हैं जिनका सर्वाधिकार सुरक्षित है। इन बौद्धिक संपत्ति अधिकारों के संबंध में कोई भी लाइसेन्स नहीं प्रदान किया जाता है।
 
इस साइट में दिखाई देनेवाली सभी सामग्रियां, जिनमें छवियां, चित्र, डिजाइन, आइकन, फोटो, वीडियो क्लिप तथा लिखित और अन्य सामग्रियां (सम्मिलित रूप से, “विषयवस्तु”) सम्मिलित रूप से GUESSWATCHES.COM और उसके सहयोगियों और/या एफिलएटों (“GUESSWATCHES.COM”) के कॉपीराइट, व्यापार-चिह्न, ट्रेड ड्रेस और/या बौद्धिक संपत्तियां हैं या उनके द्वारा नियंत्रित या लाइसेन्सित हैं। यह इंटरनेट साइट संपूर्ण रूप से कॉपीराइट और ट्रेड ड्रेस द्वारा रक्षित है, और उससे संबंधित विश्व भर में सभी अधिकार, टाइटल और हित के स्वामी GUESSWATCHES.COM हैं और इस साइट में दिखाई देनेवाले GUESSWATCHES.COM के अन्य सभी व्यापार-चिह्न GUESSWATCHES.COM के व्यापार-चिह्न हैं।
 
इस इंटरनेट साइट की विषयवस्तु और संपूर्ण रूप से यह साइट, इस साइट के प्रयोक्ताओं द्वारा अपने निजी गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए है। आप इस साइट में प्रदर्शित विषयवस्तु और अन्य डाउनलोड करने योग्य सामग्रियों को केवल अपने निजी, गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए डाउनलोड या कॉपी कर सकते हैं, बशर्ते कि आप इस साइट की किसी भी कॉपीराइट या अन्य संपत्ति-संबंधी सूचनाओं को नहीं बदलते, छिपाते या मिटाते। किसी भी सामग्री या सोफ्टवेयर को डाउनलोड करने से उनसे संबंधित अधिकार, टाइटल या हित आपको अंतरित नहीं हो जाते हैं। आप (ऊपर बताए गए अपवादों को छोड़कर इस साइट की किसी भी विषयवस्तु को या संबंधित सोफ्टवेयर को प्रकाशित, प्रेषित, वितरित, प्रदर्शित, परिवर्तित, उनसे नई चीजें निर्मित, बेच या उनमें से किसी की बिक्री में भाग ले, या उनका किसी भी प्रकार पूर्णतः या अंशतः लाभ नहीं ले सकते।
 
संप्रेषण और सब्मिशन
 
आपके द्वारा इस साइट में या अन्य या GUESSWATCHES.COM को खुलासा किए गए, सब्मिट किए गए या पेश किए गए संप्रेषण, टिप्पणियां, प्रतिपुष्टियां, पोस्टकार्ड, सुझाव, विचार और अन्य सब्मिशन जो आप इस साइट के उपयोग के संबंध में करते हैं (“सब्मिशन”) GUESSWATCHES.COM की संपत्ति हैं और रहेंगे। ऐसे खुलासे, सब्मिशन या टिप्पणियों की पेशकश GUESSWATCHES.COM को सुपुर्द किया गया माना जाएगा और उनसे संबंधित कॉपीराइट और अन्य बौद्धिक संपत्तियों का विश्वव्यापी अधिकार, टाइटल और हित भी सुपुर्द किया गया माना जाएगा। GUESSWATCHES.COM का इन सभी अधिकारों, टाइटलों और हितों पर एकाधिकार होगा और वह किसी भी सब्मिशन का उपयोग, चाहे वह व्यावसायिक हो या अन्यथा, बिना किसी सीमा के कर सकेगा। GUESSWATCHES.COM इस तरह के किसी भी संप्रेषण का, जिसमें उनमें निहित विचार, आविष्कार, अवधारणा, प्रविधि या ज्ञान शामिल हैं, किसी भी उद्देश्य के लिए, जिसमें उत्पाद और सेवाएं विनिर्मित करना और/या विपणन भी शामिल हैं, कर सकता है। इस साइट के सर्वेक्षणों, स्पर्दाओं या प्रोमोशनों में भाग लेकर और/या प्रोमोशनल सूचनाएं या उत्पादों के अपडेट मंगाकर, आप सहमत होते हैं कि GUESSWATCHES.COM आपसे संबंधित जानकारी का उपयोग विपणन, उत्पादन विकास और प्रोमोशनल उद्देश्यों के लिए कर सकता है। GUESSWATCHES.COM पर ऐसी कोई बाध्यता नहीं है कि वह सब्मिशनों को गोपनीय रखें, सब्मिशनों के लिए प्रयोक्ताओं को कोई पारितोषिक दे, या प्रयोक्ता सब्मिशनों का जवाब दे। आप सहमत होते हैं कि इस साइट को आपके द्वारा किए गए किसी भी सब्मिशन के कारण किसी अन्य पक्ष के किसी भी अधिकार, जिसमें कॉपीराइट, व्यापार-चिह्न, निजता या अन्य कोई निजी या मालिकाना अधिकार(रों), का उल्लंघन नहीं होता है। इसके अलावा, आप सहमत होते हैं कि आपके किसी भी सब्मिशन में ऐसी सामग्री नहीं रहेगी जो किसी को बदनाम करनेवाली या अन्य किसी रूप से गैरकानूनी, निंदापूर्ण या अश्लील हो। आपके द्वारा सब्मिट की गई सभी सामग्रियों के लिए आप अकेले जिम्मेदार हैं और रहेंगे।
 
उत्पाद
 
GUESSWATCHES.com के उत्पाद चुनिंदा स्टोरों, अच्छे डिपार्टमेंट स्टोरों और स्पेशालिटी स्टोरों पर उपलब्ध हैं। GUESSWATCHES.COM इसकी गारंटी नहीं दे सकता कि इस साइट में प्रदर्शित उत्पाद सभी अधिकृत GUESS रीटेलर के पास उपलब्ध रहेगा; उपलब्ध और चयन आपूर्ति पर निर्भर है। उत्पाद विवरण, माप-तौल, रंग, और मूल्य GUESSWATCHES.com द्वारा बिना पूर्वसूचना के कभी भी बदले जा सकते हैं। साइट में प्रदर्शित मूल्य अमरीकी डालरों में हैं और वे केवल अमरीका में प्रभावी हैं।
 
कड़ियां
 
यह साइट अन्य साइटों की कड़ियां दे सकता है या उनका संदर्भ ले सकता है। किंतु, GUESSWATCHES.COM इन साइटों की विषयवस्तु के लिए कोई भी जिम्मेदारी नहीं स्वीकारता है और उनकी विषयवस्तु से उपजनेवाली हानियों और चोटों के लिए उत्तरदायी नही होगा।
 
अस्वीकरण
 
इस साइट में दी गई जानकारी और सामग्रियां “जैसे हैं, वैसे” के आधार पर उपलब्ध हैं और उनके लिए किसी भी प्रकार की प्रत्यक्ष या परोक्ष वारंटियां उपलब्ध नहीं हैं। GUESSWATCHES.COM सभी वारंटियों, व्यक्त या अव्यक्त, जिनमें शामिल हैं, बिना सीमा के, मेर्चेंडेबिलिटी और किसी विशिष्ट उद्देश्य के लिए उपयुक्तता से संबंधित परोक्ष वारंटियां, को लागू कानून के तहत जिस हद तक संभव हो, उस हद तक अस्वीकार करता है। इस साइट का उपयोग करके आप यह स्वीकार करते हैं कि आप इस साइट का उपयोग संपूर्ण रूप से अपने जोखिम पर करते हैं तथा इस साइट के उपयोग से संबंधित सभी उपकरणों की आवश्यक सर्विसिंग और मरम्मत की संपूर्ण जिम्मेदारी आप अपने ऊपर लेते हैं, तथा GUESS इस साइट के उपयोग से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
 
उत्तरदायित्व की सीमा
 
आप GUESSWATCHES.COM को आपके द्वारा इस साइट के उपयोग से उपजनेवाले सभी दावों, क्षतियों, लागतों और खर्चों, जिनमें वकील की फीस भी शामिल है, से रक्षा करने, बीमा करने और निर्दोष मानने के लिए राजी होते हैं, GUESSWATCHES.COM आपके द्वारा इस साइट को एक्सेस करने से, अथवा एक्सेस न कर पाने से, अथवा इस साइट की जानकारी पर निर्भर करने से आपको होनेवाली किसी भी क्षति और चोट के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
 
विवध
 
यह साइट तथा इसमें मौजूद विषयवस्तु प्रदर्शित करने का एकमात्र उद्देश्य GUESSWATCHES.COM के उत्पादों और सेवाओं को प्रोमोट करना है। इस साइट को GUESSWATCHES.COM from लोस ऐंजेलेस, कैलिफोर्निया स्थित अपने कार्यालयों से नियंत्रित और संचालित करता है। GUESSWATCHES.COM को यह अधिकार है कि वह इस साइट में दी गई जानकारी में, या यहां वर्णित सेवाओं में कभी भी बिना पूर्व सूचना के परिवर्तन करे। GUESSWATCHES.COM इस जानकारी को अद्यतन करने के प्रति कोई प्रतिबद्धता नहीं स्वीकारता है।
 
इस अनुबंध की व्याख्याकैलिफोर्निया राज्य के कानूनों के अनुसार किया जाएगा, और कानून के प्रावधानों में विद्यमान किसी विरोध को अनदेखा किया जाएगा। इस अनुबंध के तहत उठने वाले किसी विवाद को मात्र कैलिफोर्निया राज्य, लोस ऐंजेलेस काउंटी और/या कैलिफोर्निया के दक्षिण जिले के राज्य और संघीय अदालतों द्वारा निपटाया जाएगा।
 
अवधि
 
यह अनुबंध तब तक प्रभावी रहेगा जब तक आप अथवा GUESSWATCHES.COM इसे समाप्त नहीं करता। आप इस अनुबंध को किसी भी वक्त समाप्त कर सकते हैं। GUESSWATCHES.COM भी इस अनुबंध को किसी भी समय समाप्त कर सकता है और बिना नोटिस दिए तुरंत ही ऐसा कर सकता है, और तदनुसार आपको उसमें प्रवेश से वंचित कर सकता है यदि GUESSWATCHES.COM के विवेकाधिकार में आप इस अनुबंध के किसी शर्त या प्रावधान का अनुपालन न करें। आपके अथवा GUESSWATCHES.COM के द्वारा इस अनुबंध को समाप्त किए जाने पर, आपको तुरंत ही इस साइट से डाउनलोड की गई अथवा अन्य रीति से प्राप्त की गई, सभी सामग्रियों को तथा उनकी सभी प्रतियों को नष्ट कर देना होगा, भले ही वे इस अनुबंध की शर्तों के तहत या अन्यथा प्राप्त की गई हों।